900 करोड़ रुपये के बकाया पर भड़के हरियाणा के PWD ठेकेदार, हल्लाबोल आंदोलन की तैयारी

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ (राकेश मिश्रा) ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की निर्माण सदन, सेक्टर-33ए, चंडीगढ़ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से आए ठेकेदारों ने लंबित भुगतानों, बढ़ती निर्माण लागत और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में ऐसोसियेशन के चेयरमैन अशोक जैन, प्रेसिडेंट जय भगवान व वाइस प्रेसिडेंट मनोज चहल द्वारा बताया गया कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों के करीब 900 करोड़ रुपये के भुगतान लंबे समय से लंबित हैं। एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर 900 करोड़ रुपये के तत्काल भुगतान की मांग की जाएगी।बैठक के दौरान एसोसिएशन के लगभग 100 ठेकेदारों ने इंजीनियर-इन-चीफ सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और लंबित भुगतानों का मुद्दा उठाया। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में हल्लाबोल आंदोलन शुरू किया जाएगा।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों, भुगतान में देरी और अन्य प्रशासनिक समस्याओं के कारण ठेकेदार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। समय पर भुगतान नहीं होने से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन की रूपरेखा घोषित कर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *