33वें मैंगो मेला 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बाँधा समां

पंचकूला,( ललित ): हरियाणा पर्यटन निगम एवं बागवानी विभाग द्वारा यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेला 2026 के दूसरे दिन भी पर्यटकों और आम प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। दिनभर आयोजित प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम की विभिन्न किस्मों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।मेले के दूसरे दिन बच्चों के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता तथा हैंडराइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।दोपहर 3:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार सलीम हरियाणवी और गगन हरियाणवी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं शाम को प्रसिद्ध पंजाबी गायक शमिंदर शम्मी और एकम बावा की दमदार लाइव प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर तक झूमते और उत्सव का आनंद लेते रहे।मेले में प्रदर्शित 200 से अधिक आम की किस्में आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। लोगों ने विभिन्न प्रकार के आमों का स्वाद लिया और उनके बारे में जानकारी भी प्राप्त की।इसके साथ ही फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों तथा क्राफ्ट्स बाज़ार में हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों का भी आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया। दिनभर मेले में परिवारों, बच्चों और पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।33वां मैंगो मेला 12 जुलाई को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव प्रस्तुतियों और आम की अनेक किस्मों के साथ जारी रहेगा। हरियाणा पर्यटन निगम ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से मेले में पधारकर इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *