विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 8,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़(राज कुमार ):प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने माल हलका मानसा खुर्द, जिला मानसा में तैनात पटवारी हितेश कुमार को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को वार्ड नंबर 2, मानसा खुर्द, जिला मानसा के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने मानसा खुर्द में अपनी पत्नी के नाम पर 4 कनाल जमीन खरीदी थी। फिर शिकायतकर्ता ने आपसी सहमति से यह जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी ने तब्दील की हुई जमीन का इंतकाल माल रिकॉर्ड में दर्ज करने के बदले 25,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।रिश्वत की रकम देने के लिए राजी न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *