जींद से विकास का नया अध्याय लिखेंगे PM मोदी, हरियाणा को बड़ी सौगात

जींद (राज कुमार ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली… और हरियाणा का तेज़ विकास। पिछले लगभग दो वर्षों में इन तीनों ने मिलकर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवीं बार हरियाणा आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी हर यात्रा प्रदेश के लिए किसी न किसी बड़ी जनहितैषी सौगात की गवाह बनी है।9 दिसंबर 2024 को पानीपत से एलआईसी की बीमा सखी योजना का राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ और महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई। 14 अप्रैल 2025 को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की आधारशिला रखी गई और हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई। यमुनानगर में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ, जबकि कुरुक्षेत्र और सोनीपत के दौरे भी विकास और सांस्कृतिक विरासत को नई गति देने वाले साबित हुए।प्रधानमंत्री की विकास दृष्टि के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया। लगातार समीक्षा बैठकों और प्रशासनिक समन्वय का परिणाम यह रहा कि सरकार ने चुनावी 217 संकल्पों में से 63 वादे पूरे करने का दावा किया है।शायद यही विश्वास था जिसकी झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश में भी दिखाई दी, जब उन्होंने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का भरोसा जताया था। पिछले दो वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार के बीच वही तालमेल विकास की रफ्तार में दिखाई देता है।अब बारी है जींद की।17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही कई बड़ी विकास परियोजनाएं भी हरियाणा को समर्पित की जाएंगी।यानी प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा का हर दौरा विकास का नया अध्याय लेकर आया है और अब जींद से लिखा जाने वाला यह अध्याय केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि विकसित भारत की नई पहचान बनने जा रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आस्था की शक्ति भक्ति : चढ़ावे की सुरक्षा पारदर्शी – अभेद्य निगरानी

    भारतवर्ष के लगभग सभी प्राचीन – प्रसिद्ध और प्रमुख देवी – देवताओं मंदिरों में दानराशि / चढ़ावे की समुचित अभेद्य निगरानी ने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय – राष्ट्रीय स्तर के विमर्श…

    हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन

    बरवाला (चंद्रपाल राणा) हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक मट्टावाला यूनियन कार्यालय पर जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ओमप्रकाश शास्त्री व पब्लिक हेल्थ जिला प्रधान शंभू गुर्जर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *