हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन

बरवाला (चंद्रपाल राणा) हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक मट्टावाला यूनियन कार्यालय पर जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ओमप्रकाश शास्त्री व पब्लिक हेल्थ जिला प्रधान शंभू गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जसविंदर राणा ने किया इस बैठक में जिला प्रधान शंभू नाथ ने कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों से बात करके उनका समाधान कराया और कुछ मांगो बारे बड़े अधिकारियों से बात करके उनका समाधान करने का कर्मचारियों को विश्वास दिलाया। इस बैठक में बीआरसी नरेंद्र मुदगिल ने कर्मचारियों को पानी में दवाई डालने पर जोर देते हुए बताया कि 3 महीने बरसातों में बीमारियां फैलने का खतरा रहता है इसलिए सभी कर्मचारी सही तरीके से दवाई डालें और अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा से करे।इस अवसर पर ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि संगठन के अटूट प्रयासों से हमारे कर्मचारी एच ओ डी से पोर्ट होने शुरू हो गए हैं और बहुत जल्द यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और 15 अगस्त को सभी को नियुक्त पत्र मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार भारतीय मजदूर संघ के साथ समय-समय पर बैठकें कर रही है जो संविधान एच के आर एन के कर्मचारियों का बनाया जा रहा है उसमें जो त्रुटियां हैं उन्हें ठीक करवाने का काम भारतीय मजदूर संघ का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है।उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ केवल भारत का ही नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है जो मजदूर,किसान,कर्मचारी समस्त वर्गों के हित में लड़ाई लड़ता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आस्था की शक्ति भक्ति : चढ़ावे की सुरक्षा पारदर्शी – अभेद्य निगरानी

    भारतवर्ष के लगभग सभी प्राचीन – प्रसिद्ध और प्रमुख देवी – देवताओं मंदिरों में दानराशि / चढ़ावे की समुचित अभेद्य निगरानी ने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय – राष्ट्रीय स्तर के विमर्श…

    जींद से विकास का नया अध्याय लिखेंगे PM मोदी, हरियाणा को बड़ी सौगात

    जींद (राज कुमार ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली… और हरियाणा का तेज़ विकास। पिछले लगभग दो वर्षों में इन तीनों ने मिलकर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *