पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव बूंगा में क्षतिग्रस्त डैम के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पंचकूला (दिव्या राणा ):पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज गांव बूंगा में वर्ष 2023 की भीषण बरसात से क्षतिग्रस्त हुए डैम के पुनर्निर्माण कार्य का कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया।गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में हुई भारी वर्षा के कारण लगभग 40 वर्ष पूर्व निर्मित बूंगा डैम करीब 80 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हो गया था। बांध के क्षतिग्रस्त होने से बरसात के दिनों में गांव के घरों पर खतरा मंडराने लगा था। साथ ही यह बांध क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत भी रहा है। पंचकूला जिले के सबसे पुराने बांधों में शामिल इस परियोजना को वर्ष 2023 की आपदा के कारण भारी नुकसान पहुंचा था।उन्होंने बताया कि बांध के पुनर्निर्माण एवं गहरीकरण के लिए गांव की तत्कालीन पंचायत ने उन्हें मांग पत्र सौंपकर कार्य शीघ्र शुरू करवाने का अनुरोध किया था। इस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के माध्यम से नवंबर 2025 में मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। वर्तमान में यह कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।निरीक्षण के दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी एक माह के भीतर पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।इस अवसर पर मंडल भूमि सरक्षण अधिकारी राहुल बड़कोदिया, सह भूमि सरक्षण अधिकारी सुरेंदर कुमार कृषि निरीक्षक दिनेश कुमार और सुनील कुमार सहित मौजूदा सरपंच कविता चौधरी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र संधू, चेयरमैन देशराज पोसवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य नैब सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, गांव बूंगा से सतबीर, रतन सिंह, राहुल राणा, गौतम शर्मा, कृष्ण टोका, काका बतौड सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *