विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के विश्वास से मिली सफलता…आकृति मेहंदीरत्ता

पांचवा आयाम/सन्नी कथूरिया।
पानीपत…..।परीक्षा (NEET 2026) के घोषित परिणामों में पानीपत के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्थान में हर्ष का वातावरण रहा तथा विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव मनाया गया।
इस वर्ष संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक एवं शानदार परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। विशेष रूप से पानीपत सेंटर के विद्यार्थियों का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। संस्थान को विश्वास है कि इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर कई विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Government Medical Colleges) में होगा।इस अवसर पर संस्थान की निदेशक आकृति मेहंदीरत्ता ने विद्यार्थियों को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिला कर उन्हें बधाई दी।यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और हमारी अनुभवी फैकल्टी के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके मेडिकल करियर के सपनों तक पहुँचाना है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा

    चंडीगढ़, 17 जुलाई: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का घर-घर गणना चरण इस समय पूरे पंजाब में जारी है और यह 3 अगस्त तक चलेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारु…

    शिक्षा मंत्री साइकिल चलाकर और शहरी विधायक प्रमोद विज में पैदल चलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

    पांचवा आयाम/सन्नी कथूरिया। पानीपत, 17 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शुक्रवार का दिन पानीपत में प्रेरणादायक और उत्साह से भरपूर रहा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *