गोण्डा (हनुमान शरण पांडे): संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील तरबगंज के लेखपाल संदीप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तहसीलदार तरबगंज की जांच आख्या के आधार पर की गई है।जांच के अनुसार संदीप कुमार यादव, लेखपाल क्षेत्र दौलतपुर, परगना नवाबगंज, तहसील तरबगंज, की ड्यूटी 13 एवं 14 जुलाई, 2026 को राजस्व ग्राम दुर्जनपुर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर में लगाई गई थी। अभियान के दौरान पंचायत विभाग के कर्मचारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की अद्यतन प्रगति संबंधी सूचना मांगी गई, लेकिन संबंधित लेखपाल ने अपेक्षित जानकारी उपलब्ध जांच में कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन की पुष्टि, प्रशासन ने दिखाई सख्तीतहसीलदार की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि संबंधित लेखपाल का आचरण शासकीय सेवक से अपेक्षित मर्यादा एवं अनुशासन के अनुरूप नहीं था। साथ ही, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, विभागीय समन्वय में बाधा उत्पन्न करना तथा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना प्रथम दृष्टया सिद्ध पाया गया। इसे शासन की प्राथमिकता वाले अभियान की अनदेखी पर लेखपाल को निलंबित किया गया।
भिवानी तथा कोरियावास (नारनौल) के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा दौरे के दौरान लगभग 9681 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड राष्ट्र को समर्पित किया। राष्ट्रीय राजधानी को जम्मू-कश्मीर से…








