पुलिस अधीक्षक से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग

अंबाला शहर,(निखिल सोबती):भारतीय जनता पार्टी के अंबाला जिलाध्यक्ष मनदीप राणा बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक अंबाला से मिले। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस द्वारा हाल ही में किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का कथित रूप से अपमान किए जाने के मामले में एक लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 22 जुलाई 2026 को जिला कांग्रेस, अंबाला द्वारा पॉलीटेक्निक चौक पर बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रदर्शन किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया तथा पुतले के चेहरे पर जूते और डंडों से प्रहार किया गया।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का पद भारतीय संविधान के अंतर्गत अत्यंत गरिमामय एवं सर्वोच्च लोकतांत्रिक पदों में से एक है। ऐसे में इस प्रकार की घटना न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने आरोप लगाया कि उक्त घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया, जिससे आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं।मनदीप राणा ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर सौरभ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, पार्षद व मंडल अध्यक्ष मन्नी आनंद व गुरविंदर सिंह, पार्षद हितेश जैन,पार्षद कमल गुप्ता, पार्षद राजेश मेहता,पार्षद गुरप्रीत सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीनू गर्ग,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनमोल सोबती, राज कुमार गुप्ता, मुकेश शर्मा, पिंकू सूद, अभिषेक सहोता, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन योगेश साहनी व यशपाल, शेर सिंह, अमरजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी साहिल कक्कड़ आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *