पांचवा आयाम (ललित):ट्राई सिटी के लोगों के लिए स्वाद के साथ अब सेहत का भी खास इंतज़ाम हो गया है। लोगों के अपार प्यार और विश्वास की बदौलत MPG Foods ने अपने तीसरे नए आउटलेट “MPG सेहत संसार” का शुभारंभ कर दिया है। इस नए रेस्टोरेंट का उद्देश्य लोगों को 24 घंटे ताज़ा, शुद्ध और किफायती जूस एवं हेल्दी फूड उपलब्ध कराना है।MPG Foods के संचालक मोहित शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने MPG Foods की शुरुआत की थी, तब उनका सपना था कि लोगों को एक ऐसी जगह मिले जहां वे किसी भी समय स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन का आनंद ले सकें। इसी सोच के साथ उन्होंने 24 घंटे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा शुरू की, जिसे लोगों ने भरपूर प्यार दिया।इसके बाद उन्होंने Rocco Food की शुरुआत की, जिसे भी ट्राई सिटी के लोगों ने खूब सराहा। आज स्थिति यह है कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने पहुंचते हैं।मोहित शर्मा ने बताया कि ग्राहकों के इसी प्यार और विश्वास ने उन्हें तीसरा आउटलेट “MPG सेहत संसार” शुरू करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जूस कॉर्नर नहीं बल्कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक विशेष हेल्दी स्टेशन है, जहां हर जूस ताज़े फलों से उसी समय तैयार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों को मैंगो जूस, ऑरेंज जूस, मौसंबी जूस, एप्पल जूस, पोमिग्रेनेट (अनार) जूस, पाइनएप्पल जूस, ग्रेप जूस, वाटरमेलन जूस सहित कई प्रकार के ताज़े और हेल्दी जूस मिलेंगे। इसके अलावा स्वादिष्ट केक, आइसक्रीम, फ्रूट डिश और अन्य हेल्दी विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।मोहित शर्मा ने कहा कि MPG सेहत संसार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मिलने वाले सभी जूस पूरी तरह ताज़े फलों से बनाए जाएंगे। ग्राहकों को किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना बेहतरीन गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद दिया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कोशिश केवल अच्छा स्वाद देना नहीं, बल्कि लोगों को किफायती कीमतों पर बेहतर गुणवत्ता उपलब्ध कराना है। इसलिए यहां सभी जूस और अन्य उत्पाद बेहद उचित और सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि हर वर्ग का व्यक्ति स्वस्थ पेय का आनंद ले सके।उन्होंने दावा किया कि MPG सेहत संसार अपनी तरह का ट्राई सिटी का अनोखा कॉन्सेप्ट है और इसकी विशेषताएं इसे बाकी जगहों से अलग बनाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आउटलेट 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे देर रात या सुबह किसी भी समय ग्राहक ताज़ा जूस और अन्य हेल्दी विकल्पों का आनंद ले सकेंगे।अंत में मोहित शर्मा ने अपने सभी ग्राहकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो भी सफलता उन्हें मिली है, वह केवल लोगों के प्यार, विश्वास और सहयोग की बदौलत मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी MPG परिवार स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतरीन सेवा के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरता रहेगा।







