बरवाला के प्राचीन शिव मंदिर में 17 से 22 अगस्त तक भव्य धार्मिक आयोजन, निकलेगी शोभायात्रा

पांचवां आयामबरवाला(दिव्या राणा): श्रावण मास के पावन अवसर पर बरवाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और भंडारे की व्यवस्था की गई है।धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 17 अगस्त को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 7 बजे हवन किया जाएगा। वहीं, सुबह 9 बजे भगवान की सभी मूर्तियों का विधिवत स्नान और भव्य श्रृंगार किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहेगा और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शोभायात्रा में भाग लेंगे।22 अगस्त को हवन के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *