पंचकुला: सेक्टर 20 स्थित अग्रसेन भवन में 57 वां विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न , स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले – “युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु काम करना चाहिए”

पंचकुला (दिव्या राणा):सेक्टर 20 स्थित अग्रसेन भवन में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के ध्येय से 57 वां विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न हुआ।यज्ञ का संरक्षण देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया।1 करोड़ 50 लाख बार ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का पाठ श्रद्धालुओं ने वाराणसी से आए आचार्य शेषनाथ तिवारी और आचार्य मुकेश पांडेय की मौजूदगी में पूरा किया।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,हरियाणा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कृषण बेदी,हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण लाल मिद्धा,हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने दिए ये संदेशस्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता से भारत के वैभव की वृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में ललिता माता का यज्ञ हो और युवा पीढ़ी सनातन धर्म से जुड़े, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने “कृष्ण लला, हम आएँगे, मंदिर वहीं बनाएँगे” का नारा देते हुए कहा कि अयोध्या में साढ़े पाँच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद प्रभु राम का भव्य मंदिर बना। अब मथुरा में भी भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की नई पीढ़ी को भटकाने हेतु विदेशी शक्तियाँ सक्रिय हो गई हैं हम सबको मिलकर अपने भविष्य का संरक्षण करना है।कृषणबेदी : “धर्म के साथ रहने वाला ही लोक कल्याण कर सकता है”*हरियाणा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कृषण बेदी ने कहा कि देश भर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी युवा वर्ग को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में गरीब कल्याण के क्षेत्र में अद्भुत काम हुआ है और जो धर्म के साथ रहेगा वही लोक कल्याण कर सकता है। बेदी ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी संत के साथ बहुत बड़े समाजसेवक हैं।डा. कृष्ण लाल मिद्धा: हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण लाल मिद्धा ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने पहली बार माता ललिता का महायज्ञ देश की प्रगति के लिए हरियाणा के धरती पर किया जिससे पूरा प्रदेश प्रफुल्लित है।तरुण भंडारी : “युवाओं को बढ़ाना होगा श्रमदान”*हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि भारत माता की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए युवा वर्ग को अधिक श्रमदान करना होगा। उन्होंने कहा कि जिनको भगवान कृष्ण और प्रभु राम से कोई लेना-देना नहीं है, आज वही लोग सनातन धर्म पर प्रवचन दे रहे हैं। देश की जनता समय आने पर ऐसे “कालनिमियों” का उपचार करेगी। सिंह ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी है। भंडारी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ थे,हैं और रहेंगे। भंडारी ने कहा की हरियाणा का विकास हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं।महायज्ञ में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,भाजपा हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा,पंचकुला के महापौर श्याम लाल बंसल,हरियाना शिवालिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर,अंबाला लोकसभा की भाजपा की पूर्व प्रत्याशी बंटो कटारिया,रंजिता मेहता,विशाल सेठ,दविंदर धवन , पार्षद अनुराधा पूरी,,पार्षद दीपक गर्ग, पार्षद मनीषा, पार्षद ,निर्मला,मुकेश सिंगला, नीरज चौधरी, राकेश बिट्टू, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *