पंचकूला में 11 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा सावन शिव रात्रि महोत्सव, सजेंगे भजनों के दरबार

पंचकूला:(दिव्या राणा):सनातन धर्म बैकुंठ धाम सेवा समिति, सेक्टर 20, पंचकूला द्वारा आगामी 11 अगस्त 2026 को एक भव्य ‘शिव रात्रि महोत्सव’ (एक शाम भोले के नाम) का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम सेक्टर 20 स्थित बैकुंठ धाम परिसर में आयोजित होगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।जलाभिषेक और लंगर प्रसाद की व्यवस्था:समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी। भोले बाबा का भव्य जलाभिषेक भोले के भक्तों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रातः 10:00 बजे से डाक कांवड़ सदस्यों के विशेष सहयोग से बैकुंठ धाम पार्किंग परिसर में विशाल लंगर प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की गई है।भजन संध्या और मुख्य आकर्षण:महोत्सव की मुख्य भजन संध्या दोपहर बाद सायं 3:00 बजे से शुरू होगी, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगी। इस संगीतमय शाम के मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायक हरीश अरोड़ा होंगे, जो शिव भक्तों को अपनी सुमधुर आवाज और भजनों के माध्यम से शिव भक्ति के रंग में सराबोर करेंगे।व्रत वाले विशेष प्रसाद का वितरण:समिति द्वारा जानकारी दी गई कि भजन-कीर्तन की समाप्ति के उपरान्त व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्रत वाले प्रसाद (फलाहार) के वितरण की भी उचित व्यवस्था की गई है।सपरिवार सादर आमंत्रण:सनातन धर्म बैकुंठ धाम सेवा समिति, सेक्टर 20, पंचकूला के निवेदकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों और शिव भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर भोले बाबा का आशीर्वाद लें और इस भव्य धार्मिक उत्सव की शोभा बढ़ाएं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *