तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मेयर श्याम लाल बंसल ने पार्षदों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

पंचकूला (दिव्या राणा): देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 अगस्त 2026 को पंचकूला में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की तैयारियों को लेकर आज पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल ने पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, रूट तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में दीपक गर्ग, पार्षद अनुराधा पुरी, राकेश जगोटा, राजेश गोयल, मनीषा, सुरेश वर्मा, निर्मला, जय कौशिक, भारत हितैषी, रोहित, शेखर पांडे, पार्थ गुप्ता, राजकुमार जैन एवं प्रियंका कुंडलास सहित अन्य उपस्थित रहे।मेयर श्याम लाल बंसल ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को और मजबूत किया जाएगा।तिरंगा यात्रा 12 अगस्त 2026 को सायं 4:30 बजे गीता चौक, शालीमार ग्राउंड से शुरू होगी। यात्रा गीता चौक से प्रारंभ होकर मेजर संदीप सांखला चौक, सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-5 एवं सेक्टर-6 से होते हुए पंचकूला में संपन्न होगी।मेयर ने कहा कि यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा एवं क्षेत्रवासी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला में आयोजित होने वाली यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देगी।बैठक में उपस्थित पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। मेयर श्याम लाल बंसल ने पंचकूला वासियों से अपील की कि वे 12 अगस्त को हाथों में तिरंगा लेकर अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हों और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *