सेक्टर-2 व 4 की महिलाओं ने स्पाइस एंड ब्रू सेक्टर 8 होटल में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

पंचकूला (दिव्या राणा)। हरियाली तीज के पावन अवसर पर सेक्टर-2 एवं सेक्टर-4 की महिलाओं द्वारा एक निजी होटल में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के गीतों, झूलों तथा विभिन्न रंगारंग गतिविधियों के साथ तीज पर्व की खुशियां मनाईं। पूरा आयोजन पारंपरिक संस्कृति, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की धर्मपत्नी साक्षी भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।इस अवसर पर पूजा खन्ना, सिमरन शर्मा, निशु गर्ग, अंजना शर्मा, नितिका, पूजा, चारू, ऋतु पाठक, निमि और मीना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। सावन के गीतों, झूलों और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए तीज की परंपराओं को जीवंत किया।साक्षी भंडारी ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा मिल-जुलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सेक्टर-2 एवं सेक्टर-4 की महिलाओं को बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर तीज पर्व का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजन का समापन हंसी-खुशी, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में हुआ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *