पंचकूला (दिव्या राणा): सावन माह की पावन शिवरात्रि के अवसर पर श्री सनातन धर्म बैकुंठ धाम सेवा समिति, सेक्टर-20, पंचकूला की ओर से शिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैकुंठ धाम परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल ने विशेष रूप से पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं विशेष अतिथि चेयरमैन ओम प्रकाश देवी नगर सहित पार्षद प्रियंका, अनुराधा पुरी, राकेश गोयल एवं विनय भी कार्यक्रम में पहुंचे और श्रद्धालुओं को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।समिति के सदस्य संजय गोयल ने बताया कि महोत्सव के दौरान डाक कांवड़ सदस्यों के सहयोग से सुबह 10 बजे भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए बैकुंठ धाम पार्किंग परिसर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।शाम 3 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक हरीश अरोड़ा ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे। पूरे परिसर में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।कार्यक्रम के उपरांत व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।प्रधान प्रदीप गोयल ने कहा कि सावन शिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति आस्था, सेवा और समर्पण का पर्व है। समिति का प्रयास है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति और भक्ति की भावना को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी डाक कांवड़ सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजय गोयल, धर्मपाल सिंगल, रिंपी, भूषण गर्ग, सुरेंद्र गोयल,सुनीता गोयल, वह अन्य सदस्यों उपस्थित हुए







