पंचकूला: (राजकुमार):आगामीराम सेवादार ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और मासिक संकीर्तन का आयोजन सेक्टर 16 पंचकूला के अग्रवाल भवन में किया जाएगा। इसी संदर्भ में राम सेवादार ट्रस्ट ने 11 अगस्त को अग्रवाल भवन में मीटिंग रखी। जिसमें मुख्य रूप से सभी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत हुई। तीनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उनकी रूप रेखा तैयार कर सभी की राय ली गई और सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों सौंपी गई।मुकेश बंसल और राकेश गोयल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का ध्वज शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एस पी सिंगला जी लहरायेंगे उसके पश्चात गणेश आराधना के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सभी बहनों को सुहाग की चीज़ें भेंट की जाएंगी, उन्हें झूला झूलाया जाएगा, 5 लक्की ड्रॉ निकाले जाएंगे। और विजेता बहनों को उपहार दिए जाएंगे।पुनीत बंसल और विकास गोयल ने बताया कि संकीर्तन में शहर के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक अपनी हाजरी लगाएंगे। और त्यौहार का जायका बढ़ाने के लिए सभी के लिए खीर मालपुए, गोलगप्पे, टिक्की, चाट पापड़ी, चने कुलचे के साथ भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।ट्रस्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क है।बैठक में विशेष रूप से मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, विकास गोयल, सुभाष सिंगला, नरेश सिंगला, अंशुल बंसल, परवीन गोयल, पवन गर्ग, मुकेश गर्ग, निपुण बंसल, नरेश शर्मा, दिनेश सिंगला, सुनील जैन, प्रदीप बंसल, सुदेश जिंदल, मनिंदर सिंह मक्खन एवं पवन सिंगला आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।







