HMT कॉलोनी में विराजे गणपति बप्पा, 25 सितंबर को होगा विसर्जन

(दिव्या राणा) : गांव बतौड़ की एचएमटी कॉलोनी में सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धाभाव के साथ की गई। इस पावन मौके पर क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी और पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की और आरती में भाग लिया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में कॉलोनी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। पंडितों ओम प्रकाश शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश जी को विराजमान कराया गया। समाजसेवी व पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़ ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। जहां सभी लोग जाति-पाति और भेदभाव भूलकर एक साथ भक्ति में लीन होते हैं। कॉलोनी निवासी प्रधान कविता, राकेश पवार, भोला ओड़ राजपूत, सहदेव राजपूत, विकास, बलराम पवार, महेश आदि ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को पूरे विधि-विधान, ढोल-नगाड़ों और भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *