PCCI चेयरमैन एवं अमरटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के CMD अरुण ग्रोवर ने बंतो कटारिया को एससी आयोग की चेयरपर्सन बनने पर दी बधाई

पंचकूला(दिव्या राणा:। PCCI के चेयरमैन एवं अमरटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण ग्रोवर ने बंतो कटारिया से मुलाकात कर उन्हें एससी आयोग की चेयरपर्सन बनने पर बधाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।बंतो कटारिया, अंबाला के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रतन लाल कटारिया की धर्मपत्नी हैं। अरुण ग्रोवर ने कहा कि बंतो कटारिया लंबे समय से समाज और लोगों से जुड़ी रही हैं और उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना खुशी की बात है।PCCI चेयरमैन अरुण Grover ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार पदों पर काम करने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीमती बंतो कटारिया अपने अनुभव और समाज से जुड़ाव के साथ इस नई जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाएंगी।मुलाकात के दौरान सामाजिक और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी बातचीत हुई। अरुण ग्रोवर ने बंतो कटारिया के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *