SDDIMS पंचकूला में निवेशक जागरूकता वेबिनार आयोजित


पंचकूला: स्वामी देवी दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (SDDIMS), पंचकूला द्वारा “निवेशक जागरूकता कार्यक्रम: वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित भविष्य के लिए स्मार्ट निवेश की आदतें” विषय पर एक ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा निवेश संबंधी सही एवं जागरूक निर्णय लेने के प्रति प्रेरित करना था।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सीएस पायल गुप्ता, पूंजी बाज़ार, SEBI एवं NSE/BSE लिस्टिंग, कॉर्पोरेट अनुपालन तथा निवेशक शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाली विशेषज्ञ थीं। उन्होंने प्रतिभागियों को वित्तीय योजना, बचत, स्मार्ट निवेश, जोखिम प्रबंधन, म्यूचुअल फंड तथा दीर्घकालिक निवेश की रणनीतियों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा सही निवेश की आदतें आर्थिक रूप से सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य का आधार हैं। उन्होंने निवेश से पूर्व सही जानकारी प्राप्त करने, जोखिम का मूल्यांकन करने तथा केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय माध्यमों से ही निवेश करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।वेबिनार में संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निवेश एवं व्यक्तिगत वित्त से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ के साथ संवाद किया। कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।जनसंपर्क प्रकोष्ठ (PR Cell) की सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक सुश्री अंकिता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम स्वामी देवी दयाल समूह के अध्यक्ष श्री अशोक जिंदल, उपाध्यक्ष मोतीलाल जिंदल एवं महासचिव अमित जिंदल के मार्गदर्शन तथा संस्थान के प्राचार्य डॉ. तपेन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के समग्र एवं सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता, व्यावहारिक ज्ञान तथा जिम्मेदार निवेश की सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही, सक्रिय प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *