UG प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को बड़ी राहत, पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक बढ़ी

पंचकूला (नेहा पांडेय ):हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 12 जुलाई 2026 कर दी है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय उन हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग लगातार प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग की डिजिटल पहल विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।हायर एजुकेशन आईटी सेल की नोडल अधिकारी डॉ. पारुल गोयल द्वारा शुरू की गई डिजिटल व्यवस्था ने प्रवेश प्रक्रिया को नई दिशा दी है। उनके सुझाव पर पहली बार प्रदेशभर के विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं, अंतिम तिथियां और आवश्यक अपडेट एसएमएस के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इस पहल का शुभारंभ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया था, जिसे विद्यार्थियों और अभिभावकों ने काफी सराहा।डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि विभाग उन विद्यार्थियों से भी लगातार संपर्क कर रहा है, जिनके आवेदन अधूरे हैं या जिनके दस्तावेज अभी पूर्ण रूप से अपलोड नहीं हुए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को समय रहते एसएमएस भेजकर आवश्यक जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई भी पात्र छात्र केवल तकनीकी कारणों से प्रवेश से वंचित न रहे।उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 36 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अंतिम तिथि 12 जुलाई तक बढ़ने के बाद आवेदन संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ प्रवेश प्रक्रिया को तकनीक आधारित, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उच्च शिक्षा विभाग ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 12 जुलाई से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि वे उच्च शिक्षा के इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठा सकें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *