गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 9 जुलाई:

पंजाब भर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरने की कार्रवाई प्रगति के तहत है और यह कार्य 24 जुलाई तक जारी रहेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के लिए 11 जुलाई (शनिवार) और 12 जुलाई (रविवार), 2026 को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक प्रदेश भर के सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिससे मतदाता अपने गणना फॉर्म भर सकते हैं और जमा करवा सकते हैं।

प्रदेश के मतदाताओं को इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने कहा कि, “यदि आपने अभी तक अपना गणना फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें या इस विशेष शिविर के दौरान अपने निकटतम पोलिंग बूथ पर जाएँ। 3 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र मतदाता का शामिल होना सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय जन भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने आगे कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इस प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता के लिए सभी निर्धारित पोलिंग बूथों पर मौजूद रहेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    शिक्षक हितों की लड़ाई को सपा ने दी धार, जय सिंह यादव बोले—शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बनेगी पार्टी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान…

    खाकी से कक्षा तक पहचान, बागेश्वर धाम में सम्मानित होंगे रणजीत यादव

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 21 अक्टूबर को भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल अयोध्या। वर्दी में कर्तव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *