पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

अमेरिका से संचालित गैंगस्टरों के खिलाफ एफबीआई की कार्रवाई का किया स्वागत

चंडीगढ़, 9 जुलाई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब में लगातार हो रहे बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार और पंजाब पुलिस इन घटनाओं के बारे में पूरी तरह बेखबर और बेबस नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही, वड़िंग ने अमेरिका में बैठकर भारत को निशाना बनाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई का भी स्वागत किया है। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब पुलिस के उस कर्मचारी की पहचान सामने आने को महत्वपूर्ण बताया है, जिस पर 4 लाख अमेरिकी डॉलर की उगाही करने और लोगों को धमकाने के आरोप लगे हैं।

आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मोगा के एक पुलिस थाने पर बम हमले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री, दोनों भूमिकाओं में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन धमाकों को ऐसे ले रही है, मानो यह कोई सामान्य बात हो। इस दौरान उन्होंने जालंधर और अमृतसर में करीब एक माह पहले हुए बम धमाकों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बार-बार हो रहे बम धमाकों को रोकने में पंजाब पुलिस की विफलता पर भी सवाल उठाए हैं । उन्होंने कहा कि यदि पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं, जिन्हें बिना किसी कानूनी भय के बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, तो आम लोगों की सुरक्षा की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं पर, अमेरिका में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एफबीआई की कार्रवाई पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में, वड़िंग ने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है, जिससे अब गैंगस्टरों को कहीं भी सुरक्षित पनाह नहीं मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि पंजाब पुलिस को भी एफबीआई से सबक लेते हुए राज्य में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

जबकि एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर पर कथित रूप से कुछ लोगों से 4 लाख अमेरिकी डॉलर की उगाही करने के आरोपों का जिक्र किया गया, वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस लगातार यह कहती रही है कि गैंगस्टरों को पुलिस का संरक्षण और सहयोग प्राप्त है तथा यह मामला उसी का प्रमाण है।

वड़िंग ने खुलासा किया कि उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है और इस गंभीर मामले की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आस्था की शक्ति भक्ति : चढ़ावे की सुरक्षा पारदर्शी – अभेद्य निगरानी

    भारतवर्ष के लगभग सभी प्राचीन – प्रसिद्ध और प्रमुख देवी – देवताओं मंदिरों में दानराशि / चढ़ावे की समुचित अभेद्य निगरानी ने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय – राष्ट्रीय स्तर के विमर्श…

    हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन

    बरवाला (चंद्रपाल राणा) हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक मट्टावाला यूनियन कार्यालय पर जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ओमप्रकाश शास्त्री व पब्लिक हेल्थ जिला प्रधान शंभू गुर्जर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *