चंडीमंदिर छावनी में दो दिवसीय वन महोत्सव वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन

पांचवा आयाम चंडीगढ़ : (राजकुमार)
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में तथा चंडीमंदिर छावनी के वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण अभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह अभियान 11 डोगरा तथा 133 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स, मुख्यालय पश्चिमी कमान (प्रादेशिक सेना) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया .वृक्षारोपण कार्यक्रम 11 डोगरा के कार्यालय परिसर के पश्चिमी विंग में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों इकाइयों के कुल 45 सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभियान की मुख्य विशेषता हर्बल गार्डन की स्थापना तथा आर्बोरिकल्चर आधारित वृक्षारोपण रही, जिसका उद्देश्य छावनी के हरित क्षेत्र का विस्तार, सौंदर्यीकरण तथा औषधीय एवं स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है।दो दिवसीय अभियान का सफल समापन भारतीय सेना की पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा हरित सैन्य परिसरों के निर्माण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल चंडीमंदिर छावनी के पारिस्थितिक एवं सौंदर्यात्मक स्वरूप को और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।हरित भविष्य की ओर, सबका सहयोग – सबकी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ भारतीय सेना पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    क्या प्रधानमंत्री के समक्ष चंडीगढ़ की वास्तविक स्थिति रखी जाएगी या लिपापोती होगी? : महंत मनोज शर्मा

    पांचवा आयाम चंडीगढ़ : (रूपेश त्रिवेदी) विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी एवं हिंदू चिंतक महंत मनोज शर्मा (मनु जी महाराज) ने कहा कि यदि…

    “नई राह, नया विश्वास: जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, किशोरों के पुनर्वास को मिली शिक्षा और कौशल की नई उड़ान”

    अयोध्या। पांचवां आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह): हर भटके कदम को मिले नई पहचान, शिक्षा और संस्कार से संवरता है इंसान।”इसी भावना को साकार करते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *