जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बरवाला में युवाओं में भरा जोश



बरवाला ,15 जून (चंद्रपाल राणा) जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के जन ज़न अभियान के अंतर्गत पंचकूला जिले के तूफानी दौरे से कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान दिग्विजय चौटाला ने बरवाला क्षेत्र में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।गांव टाबर और बहबलपुर में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आम जनता तथा युवाओ के हकों एवं अधिकारों को लेकर लड़ने का है । उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार की छात्र विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी एवं आम जनविरोधी सोच सबके सामने आ चुकी है।पूरे प्रदेश में महंगाई एवं बेरोजगारी ने आम आदमी एवं युवाओ की कमर तोड़ दी है। इस दौरान पार्टी की वरिष्ठ नेत्री किरण पूनिया, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, ज़िला युवा जजपा प्रधान दीपक चौधरी,हल्का प्रधान मयंक लाम्बा, ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, विजय पांचाल , नरेंद्र राणा टाबर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं नेता उनके साथ मौजूद रहे। पंचकूला जिले के दिग्विजय चौटाला के सफल दौरे और बढ़ते जनाधार को लेकर जजपा के वरिष्ठ नेता व जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने पार्टी की नीतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का पूरे हरियाणा में युवाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। ओपी सिहाग ने बताया कि दिग्विजय चौटाला लगातार जन-जन अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर सीधे जनता और युवाओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं वे अब तक इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 160 कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। इन दौरो के दौरान उनको समाज के सभी लोगों का विशेष कर युवा वर्ग का बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है।सिहाग ने कहा आज प्रदेश का युवा वर्ग रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसरों की तलाश में संघर्ष कर रहा है। ऐसे कठिन समय में जजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं की समस्याओं को पूरी मजबूती से उठा रही है। दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में आज का युवा अपने राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *