जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आया चंडीगढ़ युवा दल, जरूरतमंद को भेंट की व्हीलचेयर

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):- समाज सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ युवा दल ने सारंगपुर गाँव के एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए व्हीलचेयर भेंट की। इस पहल के माध्यम से संगठन ने यह संदेश दिया कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।चंडीगढ़ युवा दल की चेयरमैन इंदरजीत कौर और वाइस चेयरमैन गुरप्रीत कौर के नेतृत्व में संगठन के सदस्य समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं। संगठन का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और इंसानियत की भावना को भी मजबूत करना है।इस मौक़े पर विनायक बंगिया व सुनील यादव ने कहा कि चंडीगढ़ युवा दल भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा। यदि किसी व्यक्ति या परिवार को व्हीलचेयर अथवा अन्य आवश्यक सहायता की जरूरत है, तो वे चंडीगढ़ युवा दल से संपर्क कर सकते हैं। संगठन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करने का हर संभव प्रयास करेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *