‘नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत’, अवध विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के संदेश के साथ युवा संकल्प

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह):अयोध्या:विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई ऊर्जा देते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संवाद का लाइव प्रसारण किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होगा। साथ ही ‘माय भारत’ पोर्टल से जुड़कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदैव नशे को सामाजिक बुराइयों की जड़ माना है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के 1500 से अधिक छात्र ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।कार्यक्रम के दौरान डी. फार्मा के छात्र-छात्राओं ने ‘नशा मुक्त भारत–गांव-गांव तक हमारा संकल्प’ विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद कुलपति ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. आशुतोष सिंह ने दिया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *