नीट-सीबीएसई विवाद पर कांग्रेस का सत्याग्रह, कैंडल मार्च निकालकर छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह)अयोध्या : नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहीद स्तंभ से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह और सांकेतिक अनशन कर छात्र आंदोलन के दौरान दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया।
जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि छात्रों के लगातार आंदोलन और विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों के बाद केंद्र सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों की चिंताओं को लंबे समय तक नजरअंदाज किया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने इसे शिक्षा व्यवस्था की विफलता का संकेत बताते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, युवाओं के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि कहीं भी छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय होगा तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *