संगठनात्मक कार्यों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन और बेहतर प्रदर्शन पर मिला सम्मान, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को बताया सफलता का आधार- डॉक्टर मदन लाल गोयल

पांचवा आयाम/ललित

गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित गुरुकमल भाजपा कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में जींद जिले के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को समयबद्ध, प्रभावी एवं संगठन की नीति के अनुरूप पूरा करने तथा उनके मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जींद जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर जींद जिला भाजपा अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल के साथ प्रभारी के रूप में हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा गया कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जींद जिले के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की अथक मेहनत, निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव का परिणाम है। संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया गया और भविष्य में भी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए इसी प्रकार कार्य जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और योगदान का सम्मान किया जाता है। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे जींद जिले के लिए गर्व का विषय है और यह सम्मान सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा तथा प्रेरणा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा, संगठन विस्तार तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

अंत में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन तथा सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि संगठन द्वारा दी गई इस पहचान और सम्मान को सदैव प्रेरणा के रूप में लेकर जनता और संगठन की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *