पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बीकापुर की रणनीतिक निगरानी में बड़ी सफलता, चोरी की बाइक और बैटरी संग शातिर आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बीकापुर की रणनीतिक निगरानी तथा प्रभारी निरीक्षक बीकापुर के नेतृत्व में संचालित ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के अंतर्गत पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल एवं बैटरी बरामद की है।
बीकापुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दखिनवारा चौराहा, हथिगो गांव मार्ग से अभियुक्त इकरामुद्दीन उर्फ अकरम पुत्र नैमुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी परोमा चौरे बाजार, थाना कोतवाली बीकापुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP42BF6368) तथा एक एक्साइड इन्वाट्यूबुलर बैटरी बरामद की गई। बरामद सामान चोरी से संबंधित पाए जाने पर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिलेगी।
प्रभारी निरीक्षक बीकापुर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बीकापुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हो रहा है।
इस सराहनीय कार्रवाई में चौकी प्रभारी चौरे बाजार उपनिरीक्षक बुद्धिमान सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव प्रथम, रिक्रूट कांस्टेबल रोहित यादव, रिक्रूट कांस्टेबल आकाश तथा रिक्रूट आरक्षी अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *