फिटनेस, परमिट एवं इंश्योरेंस फेल पाए जाने पर श्री साईं एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कॉलेज कर्नलगंज की बसों पर हुई कार्रवाई

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा  – शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में संचालित होने वाले वाहनों की सुरक्षा एवं वैध अभिलेखों की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने विभिन्न विद्यालय वाहनों की जांच की। जांच के दौरान साईं एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, कर्नलगंज की तीन स्कूल बसें निर्धारित मानकों एवं आवश्यक वैध अभिलेखों के अनुरूप नहीं पाई गईं।जांच के दौरान उक्त तीनों स्कूल बसों की फिटनेस फेल, परमिट फेल एवं इंश्योरेंस फेल पाया गया। विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों बसों को जब्त कर लिया। विभाग की इस कार्रवाई से विद्यालय संचालकों एवं स्कूल वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति रही।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *