सफाई मित्रों की हड़ताल पर पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा

कालका :(राजकुमार) कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने निगम और पालिकाओं में सफाई मित्रों की हड़ताल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई मित्रों की मांगों को लेकर बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन जब उन्हें लागू करने की बारी आती है तो सरकार अपने ही वादों से पीछे हट जाती है। ऐसे में सफाई मित्र मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि जो सफाई मित्र दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में अपनी सेवाएं देते हैं, उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही।प्रदीप चौधरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सफाई व्यवस्था सरकार की अनदेखी का शिकार है। ग्राम पंचायतों में सफाई मित्रों की मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हो रही हैं और कई गांवों में कर्मचारियों की संख्या इतनी कम है कि नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया है। इसका सीधा असर गांवों की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सफाई मित्रों की कमी दूर करने के साथ उनकी जायज मांगों का समाधान करना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिलने के साथ आम लोगों को भी बेहतर सफाई व्यवस्था मिल सके।पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार धरातल पर काम करने के बजाय प्रचार-प्रसार में ज्यादा व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हों या आम जनता, आज हर वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है और सरकार के आश्वासनों के बावजूद समाधान का इंतजार कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई मित्रों की हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान किया जाए। प्रदीप चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर करने के बजाय सरकार को अपने वादे पूरे कर उनका भरोसा जीतना चाहिए।उन्होंने अंत में कहा कि सफाई मित्रों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी, किसान और मजदूर भी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। यह स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *