पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में संचालित होने वाले वाहनों की सुरक्षा एवं वैध अभिलेखों की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने विभिन्न विद्यालय वाहनों की जांच की। जांच के दौरान साईं एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, कर्नलगंज की तीन स्कूल बसें निर्धारित मानकों एवं आवश्यक वैध अभिलेखों के अनुरूप नहीं पाई गईं।जांच के दौरान उक्त तीनों स्कूल बसों की फिटनेस फेल, परमिट फेल एवं इंश्योरेंस फेल पाया गया। विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों बसों को जब्त कर लिया। विभाग की इस कार्रवाई से विद्यालय संचालकों एवं स्कूल वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति रही।







