पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:बच्चों के सुरक्षित सफर को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने ‘मिशन: सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 11 से 25 अगस्त तक चलने वाले विशेष अभियान में बिना वैध फिटनेस और परमिट संचालित वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।अभियान के तहत अयोध्या में 5 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों को बंद करने की कार्रवाई हुई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।बच्चे देश का भविष्य हैं—उनका सुरक्षित स्कूल आवागमन परिवहन विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ फिटनेस और परमिट मानकों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित कराने के लिए अभियान को गंभीरता और सख्ती से चलाया जा रहा है।







