बाराबंकी में टिकट जांच अभियान, 187 यात्रियों से ₹1.75 लाख वसूले

पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या : बाराबंकी। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर शिकंजा कसते हुए 15 सितंबर को बाराबंकी जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच ट्रेनों में जांच करते हुए 187 मामले पकड़े गए और यात्रियों से कुल ₹1,75,195 की वसूली की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देशन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में चले अभियान में 14 टिकट चेकिंग कर्मचारी और तीन आरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया। टीम ने गाड़ी संख्या 13010, 15065, 12597, 15023 और 13307 में टिकटों की जांच की। समर्थ गुप्ता ने कहा कि वैध टिकट के साथ यात्रा करना यात्रियों की सुविधा और रेल व्यवस्था की अनुशासनपूर्ण संचालन के लिए जरूरी है। रेलवे नियमों का पालन करने से यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम और व्यवस्थित रहती है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पहले उचित टिकट जरूर लें। बिना टिकट या अनियमित यात्रा से रेल राजस्व को नुकसान पहुंचता है। लखनऊ मंडल यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ टिकट जांच अभियान लगातार जारी रखेगा। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल सेवा रेलवे की प्राथमिकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *