रायपुर रानी में कांग्रेस की मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

पांचवां आयाम:(दिव्या राणा):रायपुर रानी में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ब्लॉक प्रधान कमाल दीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी पहुंचे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, आरजीपीआरएस प्रदेशाध्यक्ष फोम लाल, जिला परिषद प्रतिनिधि शरणजीत काका सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए।पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ उठाने वाली पार्टी रही है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना चाहिए और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी।
ब्लॉक कांग्रेस प्रधान कमाल दीन ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएं तथा प्रत्येक गांव और बूथ पर संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक के अंत में पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *