लोक सेवा मंच ने लेबर हेल्पलाइन तुरंत शुरू करने की उठाई जोरदार मांग

रेवाड़ी :(राजकुमार) रोजमर्रा के जीवन में भीषण कठिनाइयां झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों व उनके परिवारजनों से राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकार के तहत कुशलक्षेम पूछा और उनकी समस्याएं जानीं । जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के सिलसिले में मिलने पहुंचें मंच के पदाधिकारियों से मजदूरों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं के समाधान कराने का जोरदार आग्रह किया ।स्थानीय मोती चौक मेन मार्केट स्थित ऐतिहासिक घंटेश्वर मंदिर के सामने आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान सहित कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,नंदलाल यादव से बातचीत में मजदूरों ने अपनी समस्याओं का दर्द सांझा किया। बैठक में मजदूरों ने कहा कि काम मिलने का संकट,महंगाई की मार तथा उनकी रोजमर्रा जिंदगी की तकलीफों की ओर सरकारी अनदेखी के कारण गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है । उन्होंने सरकार से सहानुभूतिपूर्वक मदद करने का अनुरोध किया । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने मंच की ओर से मजदूरों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लेकर प्रदेश के श्रम मंत्री, मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को जनहित में पत्र लिखे जाएंगें ।मजदूरों ने कहा कि सरकार को उन्हें पहचान पत्र तथा ‘लेबर हेल्पलाइन’ सेवा तत्काल प्रदान करने चाहिएं । उनकी मांगें हैं कि मजदूरों व उसके परिजनों को बस,ट्रेन और एरोप्लेन के यात्रा किरायों में 50% तक छूट मिलनी चाहिए । इनके अतिरिक्त प्रत्येक मजदूर को रुपए 20 लाख की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा व 50 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नि:शुल्क प्रदान करने सहित महिला- पुरुष मजदूरों को क्रमश: 58 व 60 वर्ष की आयु होने पर प्रतिमाह ₹20 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ₹100 प्रतिमाह किराए पर लेबर हॉस्टल्स में आवास की सुविधा, उनके कामकाजी-रिहायशी ठिकानों के नजदीक अटल कैंटीन्स खोलकर ₹10 में भरपेट भोजन,मेडिकल चेकअप की निःशुल्क सुविधा, बच्चों की एजुकेशन तथा डिलीवरी के लिए आर्थिक सहायता,मिस्री-कारीगरों एवं श्रमयोगियों को टूलकिट आदि की खरीद के लिए प्रतिवर्ष ₹20 हजार की आर्थिक सहायता ,गंभीर बीमारी होने पर मजदूर व उसके परिवारजनों को निःशुल्क इलाज,महिला मजदूरों के लिए समान मेहनताना-वेतन,डिलीवरी के समय आर्थिक सहायता तथा कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार की गारंटी मिलनी चाहिए । बैठक में अनेक मजदूरों ने अपने विचार व्यक्त किए । उपस्थित मजदूरों ने लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को जनहितकारी बताते हुए खुशी प्रकट की कि सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान,कोर कमेटी तथा उनका सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच हमेशा जरुरतमंद लोगों ,खासकर गरीबों-निर्धनों व बुजुर्गों के हालातों को लेकर संवेदनशील रहते आए हैं ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *