श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

पंचकूला (रुपेश त्रिवेदी) :धर्मनगरी पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के साथ साथ चिकित्सा के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। 4 जुलाई को प्रातः साढ़े नौ बजे अग्रवाल भवन में श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा मुफ़्त मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें पार्क हॉस्पिटल मोहाली और पीजीआई चंडीगढ़ से चिकित्सा विशेषज्ञ लोगों की जांच के लिए उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट ने मुख्य अतिथि श्री श्याम लाल बंसल जी ( मेयर, पंचकूला) एवं विशिष्ट अतिथि श्री मदन लाल बंसल जी ( प्रसिद्ध समाजसेवी) को पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे दीप प्रज्वलन का निवेदन किया। दीप प्रज्वलन के समय शहर के गणमान्य व्यक्तियों में मुकेश बंसल, राकेश गोयल, जगमोहन गर्ग, विकास गोयल, कुसुम गुप्ता, राज मित्तल, बाऊ बृजलाल जी, सतीश जिंदल, सत नारायण गुप्ता, सुभाष सिंगला, अभिषेक गुप्ता, उपिंदर आहलूवालिया, सुदेश जिंदल, सजन जिंदल, सत प्रकाश बंसल, राजकुमार गोयल, विजय गर्ग, नरेश सिंगला, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, पवन गर्ग , बी के अरोड़ा, परवीन अग्रवाल, मि. सोफत, दिनेश सिंगला, सुनील जैन, मनिंदर सिंह मक्खन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सुपर स्पेशलाइज्ड ओपीडी में हड्डीरोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, आंतरिक रोग और आहार विशेषज्ञों ने आए हुए लोगों की जांच की। साथ ही ब्लड प्रेशर, डेंटल, BMI टेस्ट और ईसीजी की सुविधा भी आमजन के लिए इस स्वास्थ्य शिविर में शामिल रही। कुल 128 यूनिट ब्लड डोनेशन रहा। और 226 ओपीडी रही।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *