सेक्टर-6 में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, धूमधाम से शुरू हुआ गणेश महोत्सव

पंचकूला (दिव्या राणा) : शहर में गणेश चतुर्थी के साथ ही गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-6 में पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। इस अवसर पर कुलभूषण गोयल ने अपनी धर्मपत्नी अंजु गोयल, बेटे मयंक, पुत्रवधू नेहा और पौत्र भाविक के साथ गणेश जी की पूजा कर आशीर्वाद लिया। गणेश महोत्सव के पहले दिन शाम को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुषमा शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्री गणेश के भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गणपति बप्पा के चरणों में शीश नवाया। कुलभूषण गोयल ने बताया कि गणेश महोत्सव का आयोजन 16 सितंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 10 बजे गणेश पूजा होगी। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। शाम को प्रसिद्ध गायक प्रदीप जी की ओर से भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को सुबह 10 बजे गणेश जी की पूजा के बाद दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देंगे। कुलभूषण गोयल ने शहरवासियों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *