आंकड़ों का सही उपयोग सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाता है –

पंचकूला (नेहा पांडेय ):निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य हरियाणा मनोज कुमार गोयल ने सांख्यिकीय दिवस के अवसर पर कहा कि प्रशासनिक आंकड़ों से सामाजिक व आर्थिक समस्याओं का अध्ययन करने में मदद मिलती है। हमें प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता का पूर्ण उपयोग करना चाहिएकार्यक्रम का आयोजन पंचकूला सेक्टर 4 मुख्यालय में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंकड़ों का सही उपयोग सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाता है।उप निदेशक लक्की अरोड़ा,ने बताया कि इस वर्ष के विषय “प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता का पूर्ण उपयोग करना” पर प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी व रोजमर्रा के सरकारी कार्यों में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों द्वारा एकत्रित किये जाना वाला डाटा केवल एक रिकॉर्ड नहीं बल्कि योजना निर्माण, क्रियांवयन व बेहतर परिणाम का आधार है।इस अवसर पर विभाग द्वारा सांख्यिकीय सारांश के लिए तैयार किऐ गये रीयल टाईम पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इससे सांख्यिकीय सारांश समय व पेपर रहित बनाने में मदद मिलेगी। इसके लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त निदेशक राजेन्द्र मोर ने आंगुतको को इस दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहने पर धन्यवाद प्रेषित किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *