पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया को दी बधाई

पंचकूला। पंचकूला के पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुलभूषण गोयल ने कहा कि सतीश पूनिया सरल, मिलनसार और कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया और बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में भी सतीश पूनिया अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से प्रदेश तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। कुलभूषण गोयल ने सतीश पूनिया के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *