आयुक्त विनय कुमार के साथ पार्षद पार्थ गुप्ता ने किया सेक्टर 16 का पैदल निरीक्षण, कई समस्याएं चिन्हित — कुछ का मौके पर ही समाधान

पंचकूला,(दिव्या राणा):वार्ड 6 के पार्षद पार्थ गुप्ता ने नगर निगम पंचकूला के आयुक्त विनय कुमार के साथ पूरे सेक्टर 16 का पैदल निरीक्षण किया। पार्षद एवं आयुक्त ने सेक्टर की गली-गली में पैदल भ्रमण करते हुए विकास कार्यों एवं बुनियादी सुविधाओं की ज़मीनी हकीकत का जायज़ा लिया। इस निरीक्षण में कार्यकारी अभियंता (XEN) हिमांशु लाटका, उप-मंडल अधिकारी (SDO), ए.एस.आई. (ASI) एवं कनिष्ठ अभियंता (JE) सहित नगर निगम के अधिकारी तथा क्षेत्र के निवासी भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान सेक्टर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई व्यवस्था सहित कई बुनियादी समस्याएं चिन्हित की गईं। पार्षद एवं आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कुछ स्थानों पर समस्याओं का तत्काल समाधान भी करवाया गया।इस दौरान क्षेत्र के निवासियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से हल करने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर पार्षद श्री पार्थ गुप्ता ने कहा, “जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। आयुक्त महोदय एवं नगर निगम की टीम के साथ पूरे सेक्टर का पैदल निरीक्षण कर समस्याओं को ज़मीनी स्तर पर समझा गया है। कई समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की गई है और शेष कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे।”पार्षद ने निवासियों को भरोसा दिलाया कि सेक्टर 16 सहित पूरे वार्ड में विकास कार्य निरंतर गति से किए जाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *