पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर यश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोडवेज के निकट सुलभ शौचालय के सामने से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य उर्फ विनय निवासी सहादतगंज, थाना कैंट, अयोध्या के रूप में हुई है। वह कोतवाली नगर में दर्ज एक मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की चौकोर पाइप (रॉड) भी बरामद की गई है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा एवं उनकी पुलिस टीम की इस कार्रवाई को नगर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की।







