कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स का पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंहनेकियाअवलोकन

(हनुमान शरण पांडे): गोंडा विजन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बेलसर में जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में दीनदयाल शोध संस्थान, गोंडा द्वारा संचालित सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स का अवलोकन पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, गोंडा के क्षेत्र सहायक कृष्ण प्रसाद द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान युग कंप्यूटर का युग है। कंप्यूटर शिक्षा के बिना आज किसी भी क्षेत्र में प्रगति संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। आप सभी निष्ठा और लगन से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और डिजिटल भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए क्षेत्र सहायक कृष्ण प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान का उद्देश्य केवल प्रमाण-पत्र देना नहीं, बल्कि कौशलयुक्त बनाना है। यह प्रशिक्षण आप सभी को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए संचालित किया जा रहा है। कंप्यूटर का ज्ञान आज हर नौकरी की पहली आवश्यकता बन गया है। इस प्रशिक्षण में प्राप्त किया गया तकनीकी ज्ञान, टाइपिंग, कार्यालयीन कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण आपके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आप जो सीख रहे हैं, उसका निरंतर अभ्यास करें। इस अवसर पर कोर्स के प्रशिक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी, सहायक प्रशिक्षक अभिषेक शुक्ला, शिक्षक अशोक कुमार के साथ प्रशिक्षार्थी आरती, साक्षी सिंह, दुर्गेश शुक्ला, विनय शुक्ला, रजनी, फरहान, अजीत चौबे, अर्चना त्रिपाठी, सचिन तिवारी, नितिन तिवारी, आनंद राव बौद्ध, अनुभव आदित्य त्रिपाठी, विवेक तिवारी, शांतनु गुप्ता, सोनू मौर्य आदि उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *