गांव बतोड़ के सरकारी संस्कृत मॉडल स्कूल में तिरंगा यात्रा का आयोजन

आज गांव बतोड़ स्थित सरकारी संस्कृत मॉडल स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा सरपंच प्रतिनिधि श्री संदीप राणा एवं श्री गौरव राणा ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जबकि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारोंú के साथ पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा निकाली।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *