चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन

पांचवा आयाम

चंडीगढ़ (नेहा पांडेय ): चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सोमवार को सेक्टर-22 स्थित एसर ईवी मोटरबाइक शोरूम का उद्घाटन किया। बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच शहरवासियों को किफायती और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शोरूम शुरू किया गया है।इस अवसर पर शहर के सीनियर डिप्टी मेयर जसमन सिंह और, डिप्टी मेयर सुमन , इलाका पार्षद दमनप्रीत सिंह और नामिनेटेड पार्षद उमेश घई के साथ संस्थापक डॉ. इरफान खान तथा चंडीगढ़ प्रभारी सुरेश गोयल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि एसर ईवी मोटरबाइक्स , स्कूटी, बाइक आदि आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज और कम परिचालन लागत के साथ लोगों को वैकल्पिक ईंधन आधारित परिवहन का विश्वसनीय विकल्प प्रदान करेंगी।डॉ. इरफान खान ने कहा कि ईबीजी ग्रुप द्वारा भारत में एसर ईवी मोटरबाइक्स, स्कूटी और बाइक लॉन्च की गई हैं। ग्रुप वेलनेस इंडस्ट्री के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय है और देशभर में नवाचार एवं टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-22 में शहर के मध्य स्थित यह नया शोरूम चंडीगढ़वासियों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और अधिक सुलभ बनाएगा।चंडीगढ़ प्रभारी सुरेश गोयल ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह शोरूम लोगों को गुणवत्तापूर्ण ईवी मोटरबाइक्स, बेहतर बिक्री-पश्चात सेवाएं और सुविधाजनक विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शहरवासी इस पर्यावरण-अनुकूल पहल का भरपूर लाभ उठाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):पंजाब में बाल संरक्षण तथा बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *