रेवाड़ी । सरकार से स्थायी छठ पूजा घाटों के लिए अफॉर्डेबल रेट पर सेक्टर एरियाज में जमीन अलॉट करके निर्माण में सहयोग देने की लोक सेवा मंच ने उठाई मांग तेजी से जोर पकड़ रही है । इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच को हजारों लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं । मांग को जल्द पूरा किये जाने को लेकर मंच लगातार विशाल जनमत तैयार करने में जुटा है । जनहित में मांग का अनुमोदन करने के लिए मंच ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी पत्र लिखने का निर्णय लिया है ।
गौरतलब है कि पूर्वांचल छठ पूजा समिति के आमंत्रण पर बीते रविवार को रेवाड़ी के सूरज गार्डन में पूर्वांचली हिन्दू समाज की विशाल बैठक हुई । बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच मुख्य वक्ता बनकर पहुंचे, जिनके साथ कोर कमेटी के अनेक सदस्य भी मौजूद थे । इस अवसर पर पूर्वांचली हिन्दू समाज के लोगों ने छठ पूजा घाट की स्थायी जगह नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष होने वाली दिक्कतों और धन की बर्बादी की समस्या से अवगत कराया । पूर्वांचली लोगों ने मंच से सहयोग प्रदान करने का पुरजोर अनुरोध किया,जिसको लेकर ‘छठ पूजा घाट बनाओ’ मुहिम शुरू करने की बात कहते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने समाधान होने तक जनहित में आवाज बुलंद करने के निर्णय से अवगत कराया ।सीएम-पीएम को लिखे पत्रों में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने देश-प्रदेश में छठ पूजा घाट परिसरों के तुरंत निर्माण की सरकार से जोरदार मांग की । समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल से आए हजारों लोगों का लोकप्रिय महापर्व है । शहर रेवाड़ी में स्थायी निवासी बनकर रह रहे पूर्वांचली समाज के लोगों ने एकजुट फैसला लेकर सेक्टर एरिया में छठ पूजा घाट बनने तक अशोक प्रधान लोक सेवा मंच के नेतृत्व में अभियान चलाने पर जोरदार सहमति जताई।
बहरहाल,लोक सेवा मंच के ‘छठ पूजा घाट बनाओ अभियान’ को बड़े पैमाने पर लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है । लोगों की जोरदार मांग है कि सीएम-पीएम को मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए । इस सिलसिले में मंच के व्यापक प्रयासों पर अखिल भारतीय पूर्वांचल समाज के नागरिक गुनगुनाने लगे हैं कि : ‘हम होंगे कामयाब,हम होंगे कामयाब…एक दिन ।’ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि देश-प्रदेशों की सरकारों को पूर्वांचल समाज की इस जनहितकारी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए । उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत को केंद्र व अनेक राज्यों में सत्तारूढ भाजपा सरकारों को निर्देशित करना चाहिए कि वे इस जनहितकारी मांग को जल्द सिरे चढ़ाने की दिशा में तत्काल ठोस पहलकदमी दिखाएं ।







