जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा  – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। यू0पी0एच0एम0आई0एस0 हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज, एन0सी0डी0, एन0बी0सी0पी0, आर0एन0टी0सी0पी0, पी0एम0एम0वी0वाई0, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति खराब मिलने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉक्टर शंभू दयाल तथा यह अकाउंटेंट जिला महिला अस्पताल प्रभात कुमार को नोटिस जारी करने की निर्देश दिए।
उन्होंने कहा यदि भुगतान में सुधार नहीं हुआ अगले मान वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर डॉक्टर संतलाल पटेल जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार पीस जिला महिला अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर आदित्य वर्मा डॉक्टर पीके वर्मा डॉक्टर आरपी सिंह डीपीएम जिला अस्पताल अमरनाथ सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण व WHOके पदाधिकारी समस्त CHC अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *