डीएम की सख्त मॉनिटरिंग का असर, आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या लगातार दूसरी बार प्रदेश के टॉप-10 में

जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दम पर अयोध्या ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी मजबूत प्रशासनिक पहचान दर्ज कराई है। शासन की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की जून-2026 रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि अयोध्या लगातार दूसरी बार प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है। इससे पहले जारी रैंकिंग में जनपद को चौथा स्थान मिला था।वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब अयोध्या ने लगातार दो माह तक प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में अपनी जगह बनाए रखी है। यह उपलब्धि शिकायतों के समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।इस सफलता पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिला प्रशासन, सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी रैंकिंग में अयोध्या प्रदेश के शीर्ष जिलों में और अधिक मजबूती के साथ अपनी पहचान स्थापित कर सके।जिले की यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक कार्यशैली की प्रभावशीलता को दर्शाती है, बल्कि आम नागरिकों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह व्यवस्था का भी प्रमाण मानी जा रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *