पांचवा आयाम :गोण्डा – (हनुमान शरण पांडे): दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभागार, गोंडा में एक दिवसीय जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।राज्य और स्थानीय प्रशासनकॉन्क्लेव में नन्द बाबा दुग्ध मिशन, दुग्ध नीति-2022, आधुनिक डेयरी प्रबंधन, औपचारिक दुग्ध प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण, टीकाकरण तथा दुग्ध एवं पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ भी अपने विचार एवं तकनीकी जानकारी साझा करेंगे।दुग्ध आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अनुज कुमार यादव को जनपद गोंडा के लिए समन्वयक नामित किया गया उन्हें मुख्य पात्र चिकित्सा अधिकारी के साथ संबंध स्थापित कर आयोजन की सभी तैयारी में समय से पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंप गई जिला पंचायत सभागार की उपलब्धता प्रतिनिधियों एवं को आमंत्रित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है की कार्यक्रम में प्रगतिशील पशुपालकों को उत्पादकों जो अन्य हित धारकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए साथ ही नंद बाबा दुखी मिशन 2022 तथा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट तथा प्रचार सामग्री का वितरण किया जाए।
ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत
पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…







